सेब, सिर्फ स्वास्थय के लिये ही नही, त्वचा के निखार,एंट्री-एजिंग के लिये भी है लाजबाव

By Shobhna Jain | Posted on 31st Jul 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली,31 जुलाई( अर्चनाउमेश/वीएनआई)सेब ,सिर्फ स्वास्थय के लिये ही लाजबाव् नही बल्कि सेब सौन्द्रय निखारने का भी एक अचूक नुस्खा है,त्वचा के निखार,एंट्री-एजिंग के लिये भी है लाजबाव. सेब के मास्क और फेशियल त्वचा को निखारने के लिये बहुत कारगर माना जाता है।सेब में विटामिन ए, बी, सी और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्‍वचा को तुरंत ही गंदगी से राहत दिलाएंगे। इसमे मिलने वाला विटामिन सी त्वचा को भीतर से निखारने में मदद करता है। सेब में फ्री रैडिकल्स होते हैं जो झुर्रियों को समय से पहले आने से रोकने में मदद करते हैं।यह चेहरे के कोलेजन को बरकरार रखने में आपकी सहायता करता है जिससे त्वचा में लोच आती है। इससे त्वचा नर्म और मुलायम बनती है। तो जानते है सेब के फेशियल करने का तरीका--- त्वचा पर तुरंत ग्लो के लिये दो चम्मच कसा हुआ सेब और एक चम्मच अनार का जूस ले। इनको अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाए। फिर सूखने पर सादे पानी से साफ करे। ये आपके त्वचा पर तुंरत निखार लाएगा। इनमें सारे ज़रूरी एंटीऑक्सीडेंट्स तथा अनु गुण होते है जिससे त्वचा सदा बहार लगती है। अनार त्वचा की बाहरी परत की रक्षा करता है और त्वचा की कोशिकाओं के दोबारा उत्पादन में भी सहायता करता है। तैलीय त्वचा के लिये सेब को कद्दूकस करके चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक के लिए लगाएं। इसके बाद पानी से धो लें। यह त्वचा का तैलीय होना कम करता है। यह कटे छिले भागों को अपने एंटीसेप्टिक गुणों से ठीक करता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और बंद रोमछिद्रों को खोलता है। यह त्वचा के पी एच बैलेंस को बनाये रखता है और त्वचा के रंग को निखारता है। वहीं रूखी त्वचा होने पर इसमें ग्लिसरीन भी मिला लेना चाहिए। यह मुहांसे के दाग और धब्‍बे को मिटाता है। 2 चम्मच सेब के पल्प को 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गेहूं के आटे या दलिया के साथ डालें। इन तीनों चीज़ों को एक साथ मिलाएं और मुंहासों पर लगायें।15 मिनट तक लगा कर इसे गर्म पानी से साफ कर दें। इसे आप स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके चेहरे पर निखार लाता हैं और मुहांसों को ख़त्म करता हैं| इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करना चाहिए।इसका रोजाना इस्तेमाल त्वचा पर मुहांसों को पैदा होने से रोकता है। त्वचा को स्क्रबिंग करने के लिए सेब को उबाल कर उसमें नींबू, हरी धनिया और पुदीने को मिलाकर गाढ़े पेस्ट की तरह बना लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे में लगायें। अब 15 से 20 मिनट इसके सूखने का इंतज़ार करें। फिर चेहरे को धो लें।इससे त्वचा जवान व चमकदार बन उठेगी। सेब में मौजूद अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड त्वचा को मजबूत और अच्छा करता है। वी एन आई
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 29th Mar 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india