राहुल गांधी ने अजमेर से कहा मोदी कर रहे जनता का अपमाान

By Shobhna Jain | Posted on 14th Feb 2019 | राजनीति
altimg

अजमेर, 14 फरवरी, (वीएनआई) कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में मिली जीत के बाद अब आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद कर दिया है। 

कांग्रेस ने इसके लिए अजमेर के कायड़ स्थित विश्राम स्थली पर आज कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन रखा है। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुए अधिवेशन में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शिकरत करने पहुंचे हैं। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। वे सुबह उठकर नेकर पहनकर लाठी उठाते हैं। हम देश को जोड़ने का काम करते हैं। नरेन्द्र मोदी जी बड़े बड़े भाषण देते हैं। लाल किले से वे कहते हैं कि मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था। मतलब जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल जैसा नेताओं और देश की जनता ने कुछ नहीं किया। मोदी जी को ये समझ नहीं आता कि वे ऐसा बोलकर देश के हर व्यक्ति का अपमान कर रहे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india