राहुल-अखिलेश का वाराणसी में होने वाला रोड शो रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 10th Feb 2017 | राजनीति
altimg
लखनऊ, 10 फरवरी (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शनिवार को वाराणसी में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित रोड शो रद्द हो गया है। बताया जाता है कि संत गुरुदास की जयंती के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। संत रविदास की 10 फरवरी को जयंती है और इस मौके पर बनारस में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसके मद्देनर बहुत भीड़ जुटती है। लोग अगले दिन लौटते हैं। ऐसे में उसी दिन रोड शो के निर्णय को सही नहीं माना गया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आज रोड शो रद्द होने की जानकारी दी। यह संदेश गुरुवार देर रात नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के कार्यालय से एक फोन कॉल के जरिये कांग्रेस की जिला इकाई के नेताओं को दिया गया। रोड शो के लिए दूसरी तारीख तय करने पर विचार किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब यह रोड शो 17 या 18 फरवरी को हो सकता है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ रही है। गठबंधन के दोनों युवा नेता इससे पहले लखनऊ, कानपुर और आगरा में रोड-शो कर चुके हैं, जिनमें लोगों की भारी भीड़ जुटी थी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 24th Nov 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india