बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रियंका गाँधी को लगाया गले

By Shobhna Jain | Posted on 6th Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर, (वीएनआई) भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और दोनों देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

शेख हसीना इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मिलीं। उन्होंने प्रियंका गांधी से गर्मजोशी से मिलते हुए गले लगाया। वहीं प्रियंका ने इस मुलाकात की एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- शेख हसीना जी से गले लगी हूं, उनसे काफी लंबे समय से मिलने का इंतजार कर रही थी। गहरे निजी नुकसान एवं बुरे वक्त से उबरने की उनकी ताकत और बहादुरी एवं दृढ़ता से अपने विचारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा से मेरे लिए एक प्रेरणा है। गौरतलब है बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज हुई मुलाकात के बाद डेढ़ घंटे तक चली बैठक में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भी मौजूद थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 19th May 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india