हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने

By Shobhna Jain | Posted on 29th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 29 दिसंबर, (वीएनआई) झारखंड में  जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन सरकार में जेएमएम के हेमंत सोरेन ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। 

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और आरजेडी के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। हेमंत सोरेन दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं,इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने एक साल पांच महीने पंद्रह दिनों तक सरकार चलाई थी।

गौरतलब है झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को 47 सीटें मिली हैं और सोरेन सरकार में तीनों पार्टियां शामिल हैं। झारखंड के चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को सबसे अधिक 30 सीटें मिली हैं। जबकि, सहयोगी कांग्रेस के 16 और आरजेडी के एक विधायक ने जीत दर्ज की है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india