प्रियंका गांधी ने अस्सी घाट पर गंगा आरती के साथ काशी विश्वनाथ में पूजा की

By Shobhna Jain | Posted on 20th Mar 2019 | राजनीति
altimg

वाराणसी, 20 मार्च, (वीएनआई) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने आज प्रयागराज के मनैया घाट से वाराणसी के अस्सी घाट तक बोट यात्रा की। इस दौरान उन्होंने अस्सी घाट पर गंगा आरती की और उसके बाद काशी विश्वनाथ में पूजा की। 

पूर्वी यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी में अलग-थलग पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिशों में जुटी हैं। प्रियंका ने आज  प्रयागराज के मनैया घाट से वाराणसी के अस्सी घाट तक बोट यात्रा की। समर्थकों से घिरीं प्रियंका ने अस्सी घाट पहुंचकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान वह मोदी की तर्ज पर समर्थकों से 'जय हिंद' के उद्घोष भी करवाती नजर आईं। प्रियंका इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़ गईं, जहां उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। प्रियंका गांधी अपने दौरे के तीसरे और आखिरी दिन वाराणसी में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर पहुंचीं। रामनगर में शास्त्री के आवास पर पहुंची प्रियंका का यहां पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

हीरा
Posted on 1st Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india