प्रियंका गाँधी ने कहा नेहरू-इंदिरा की बात छोड़ें, अपना काम बताएं मोदी

By Shobhna Jain | Posted on 24th Apr 2019 | राजनीति
altimg

फतेहपुर, 24 अप्रैल, (वीएनआई) कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि वो बस मेरे परिवार की बात करते रहते हैं, कभी नहीं बताते कि उन्होंने क्या किया है। 

प्रियंका गाँधी ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आज एक चुनावी सभा में कहा, इनको एक सनक है कि मेरे परिवार के बारे में ही बात करते हैं। 50 फीसदी इनका चुनावी भाषण यही होता है कि नेहरू ने ये किया, इंदिरा गांधी ने वो किया। वो ये क्यों नहीं बताते कि पांच साल में उन्होंने क्या किया है। गौरतलब है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार से तीन दिन के उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। आज वह फतेहपुर, गाजीपुर और हमीरपुर में रहेंगी। गुरुवार को प्रियंका बुंदेलखंड का दौरा करेंगी, यहां वो सभाएं और रोड शो करेंगी। तीसरे दिन 26 अप्रैल को वह बाराबंकी में तनुज पुनिया के समर्थन में रोड शो करेंगी। 26 अप्रैल को प्रियंका उन्नाव में भी रोड शो करेंगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 21st Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india