प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 26th Sep 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 26 सितम्बर, (वीएनआई) पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. मनमोहन सिंह को आज उनके 87वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी दौरे के बीच ट्वीट करते हुए लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई, मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। 

वहीं प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ देश के कई नेताओं ने मनमोहन सिंह को बधाई दी। गौरतलब है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर साल 1932 में अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। वह साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वहीं मनमोहन सिंह को देश में आर्थिक सुधारों का सूत्रधार माना जाता है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
today in history

Posted on 5th Aug 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india