प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस ने हिमाचल की अनदेखी की

By Shobhna Jain | Posted on 27th Dec 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 दिसंबर, (वीएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार के गठन के एक साल पूरे होने के मौके पर आज धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जन आभार रैली को संबोधित करते हुए जयराम सरकार की तारीफ की। साथ ही उन्होंने हिमाचल की खूबसूरती का वर्णन भी किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवी और देवताओं की भूमि देवभूमि है, यहां का हर गांव देवी-देवताओं का अपना गांव है। हिमाचल देवभूमि होने के साथ-साथ वीरों की भूमि भी है, यहां शांति की कोख से वीरता पैदा होती है जो अपने आप में अक्षुण्ण होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने पिछले एक साल में जन-जन तक पहुंचने का काम किया है और सरकार को हिमाचल के गांव-गांव तक पहुंचाया है। उन्होंने आगे कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकार में 21 हजार करोड़ रूपए राज्य को मिलते थे। जबकि अब 72 हजार करोड़ रुपए मिलते हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india