राजनाथ सिंह और अमित शाह ने किया शहीदों को नमन

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jul 2020 | देश
altimg
नई दिल्‍ली, 26 जुलाई, (वीएनआई) भारत आज कारगिल पर विजय की 21वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने शहीदों को नमन किया। 
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'कारगिल विजय की 21 वीं वर्षगांठ पर मैं भारतीय सशस्त्र बलों के उन बहादुर सैनिकों को सलाम करना चाहता हूं जिन्होंने हाल के इतिहास में दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दुश्मन का मुकाबला किया और मैं उन लोगों का भी आभारी हूं जो युद्ध में अक्षम होने के बावजूद अपने तरीके से देश की सेवा करते रहे और अनुकरण के योग्य उदाहरण स्थापित किए।
 
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा, कारगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहाँ पुनः तिरंगा लहराया। मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है।
 
गौरतलब है 1999 में आज ही के दिन भारत के वीर सपूतों ने कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी फौज को खदेड़कर तिरंगा फहराया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india