प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी

By Shobhna Jain | Posted on 9th Dec 2017 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (वीएनआई)| प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी। कांग्रेस पार्टी ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई..मैं उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।"

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, "करुणामयी, मेहनती, निस्वार्थ। शांत व शांतचित्त, फिर भी प्रतिष्ठित और मजबूत। सभी बाधाओं के खिलाफ सशक्तिकरण की मिसाल। आगे लिखा गया, एक मां, एक नेता, एक दोस्त। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई।"

सोनिया गांधी का जन्म स्टेफनो मायनो और माओला मायनो के यहां 1946 में इटली के विसेन्जा के पास एक छोटे से गांव में हुआ था। विवाह से पहले उनका नाम सोनिया मायनो था। सोनिया ने 1968 में राजीव गांधी से विवाह किया। भारतीय नागरिकता लेने के बाद वह अपनी सास व तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ दिल्ली में रहने लगीं। राजीव गांधी की हत्या के सात साल बाद 1998 में वह कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनीं। वह तब से कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 2nd Apr 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india