प्रधानमंत्री मोदी ने गठबंधन की जीत पर हेमंत सोरेन को दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 23 दिसंबर, (वीएनआई) झारखंड में 81 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। चुनाव में गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। 

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हेमंत सोरेन को बधाई दी है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का भी धन्यवाद किया है। मोदी ने ट्वीट में लिखा, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले जेएमएम गठबंधन तो जीत के लिए बधाई। राज्य की सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं। 

मोदी ने अन्य ट्वीट में लिखा, मैं झारखंड की जनता को भी धन्यवाद देता हूं। राज्य ने कई सालों तक भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं और उनके प्रयासों की भी सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में राज्य के लोगों के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

गौरतलब है इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। 81 सीटों पर बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है। गठबंधन को 46 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा को 25 सीटें मिली हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

hi
Posted on 12th Mar 2015
Today in history
Posted on 1st Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india