प्रधानमंत्री मोदी ने जेपी नड्डा के भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर कहा पार्टी बढ़ती रहेगी

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jan 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 20 जनवरी, (वीएनआई) भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में जगत प्रकाश नड्डा के चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आगे बढ़ती रहेगी। 

भाजपा दफ्तर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को अहमियत मिलती है और ये फिर दिखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार के बीच फर्क रहे, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अमित शाह के कार्यकाल की भी जमकर तारीफ की और इसे शानदार बताया। साथ ही कहा कि एक कार्यकर्ता के तौर पर हम सह जेपी नड्डा के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा, हम सबके लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राजनीति में जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हम चले थे, जिन आदर्शों, मूल्यों के लिए 4-5 पीढ़ियां खप गईं, उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को लेकर और राष्ट्र की आशा-आकांक्षों को लेकर भाजपा ने अपने आप को ढाला, अपना विस्तार किया। प्रारंभ से ही पार्टी का स्वभाव रहा कि हॉरिजेंटली पार्टी का जितना विस्तार हो, वो करेगी और कार्यकर्ता का वर्टिकल विस्तार होता रहे, उसी परंपरा के कारण भाजपा को नई-नई पीढ़ी मिल रही है। जो पार्टी को आगे बढ़ाने में सफल होती है।

मोदी ने आगे कहा कि संघर्ष और संगठन इन पटरियों पर हमारी पार्टी चलती रही है। देशहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना, संगठन को बढ़ाना, कार्यकर्ता का विकास करना ये पार्टी का उद्देश्य है, लेकिन सत्ता में रहते हुए दल को चलाना ये अपने आप में बड़ी चुनौती होती है। गौरतलब है जेपी नड्डा को निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुना गया। वह तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से हुई।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day-winner
Posted on 2nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 23rd Sep 2020

altimg

Posted on 28th Mar 2015

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india