नीतीश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतने पर श्रेयसी को दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 11th Apr 2018 | राजनीति
altimg

पटना, 11 अप्रैल (आईएएनएस)| बिहार में राष्ट्रमंडल खेल 2018 में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में भारतीय महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह के स्वर्ण पदक जीतने पर  खुशी का माहौल है। 

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्‍जवल भविष्य की कामना की है। निशानेबाज श्रेयसी सिंह बिहार की रहने वाली हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, बिहार की बेटी श्रेयसी ने राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा के महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर अपने गृह राज्य बिहार व भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी श्रेयसी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रेयसी सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य एवं देश को गौरवांवित किया है। उन्होंने कहा, "श्रेयसी सिंह प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचें और प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 18th Sep 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india