नेहरू मेमोरियल हुआ कांग्रेस मुक्‍त, अमित शाह की हुई एंट्री

By Shobhna Jain | Posted on 6th Nov 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 06 नवंबर, (वीएनआई) सांस्कृतिक मंत्रालय ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी का पुनर्गठन कर कांग्रेसी नेताओं को बाहर कर दिया है।

मंत्रालय की ओर से बीते मंगलवार को जारी एक आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सोसाइटी के अध्यक्ष हैं और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसके उपाध्यक्ष हैं। आदेश के अनुसार, इसके सदस्यों में केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, निर्मला सीतारमण, रमेश पोखरियाल, प्रकाश जावड़ेकर, वी मुरलीधरन और प्रह्लाद सिंह पटेल के अलावा आईसीसीआर अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, प्रसार भारती अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश आदि शामिल हैं। वहीं नेहरू म्यूजियम सोसाइटी से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, करण सिंह और जयराम रमेश को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इनकी जगह बीजेपी नेता अनिर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा को जगह मिली। आदेश में आगे कहा गया है कि सदस्यों का कार्यकाल पांच साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india