एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का आज दिल्ली में निधन

By Shobhna Jain | Posted on 16th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 16 अप्रैल, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड़ के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का 40 वर्ष की आयु में आज दिल्ली में निधन हो गया है। 

दक्षिण दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया है कि शेखर को उनकी मां और पत्नी साकेत के मैक्स अस्पताल लेकर पहुंची थीं। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक जानकारी के अनुसार आज शाम करीब चार बजे दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में पर उनकी तबीयत बिगड़ी। उनके हाथ-पांव ठंडे हो गए और नाक से खून निकलने लगा। रोहित की पत्नी और मां अस्पताल लेकर आईं लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। हालांकि किन वजहों से उनकी मौत हुई है, इसकी सही-सही जानकारी नहीं मिल सकी है।    


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india