एनसीपी ने शिवसेना को भाजपा से गठबंधन तोड़ने की चुनौती दी

By Shobhna Jain | Posted on 11th Jan 2019 | राजनीति
altimg

मुंबई, 11 जनवरी, (वीएनआई) महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने शिवसेना से कहा कि भाजपा के अध्यक्ष आपको नीचे दिखाने की बात करते हैं। अगर आपकी रगों में बालासाहेब ठाकरे का खून है तो भाजपा से गठबंधन तोड़कर दिखाओ। 

गौरतलब है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले रविवार को शिवसेना को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर लोकसभा चुनावों में कोई गठबंधन नहीं हुआ, तो भाजपा अपने पूर्व सहयोगियों को हरा देगी। इस पर जयंत पाटिल ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब भाजपा-शिवसेना में रोज वाकयुद्ध हो रहा है तो उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री फडणवीस से गुपचुप तरीके से मिलने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा अगर आपकी रगों में बालासाहेब ठाकरे का खून है तो कल सबेरे राज्य कैबिनेट से बाहर निकलने की हिम्मत दिखाओ। जयंत पाटिल ने आगे पूछा कि आखिरकार क्या खिचड़ी पक रही है। पाटिल ने कहा कि देश में कोई मोदी लहर नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने भाजपा से देश और राज्य को छुटकारा दिलाने के लिए परिवर्तन यात्रा अभियान शुरू किया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 19th Apr 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india