मुलायम सिंह यादव 24 घंटे के भीतर दोबारा अस्पताल में भर्ती

By Shobhna Jain | Posted on 11th May 2020 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 11 मई, (वीएनआई) समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को फिर से लखनऊ के मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 

एक जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले शनिवार को ही डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया था, लेकिन रविवार शाम को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। गौरतलब है, इससे पहले पेट में सूजन और दर्द होने पर बुधवार की शाम मुलायम सिंह यादव को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन के इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 11th Nov 2020

Nargis Dutt
Posted on 3rd May 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india