बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की हालत में सुधार

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jan 2018 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 10 जनवरी (वीएनआई)| बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश की मऊ सीट से विधायक मुख्तार अंसारी की तबियत में सुधार हो रहा है। उन्हें लखनऊ स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई जिसमें उन्हें किसी प्रकार का कोई ब्लॉकेज नहीं मिला है। 

एंजियोग्राफी के बाद उन्हें आईसीयू से सामान्य प्राईवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। ज्ञात हो कि बांदा जेल में बंद मुख्तार को दिल का दौरा पड़ने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉ. पी. के. गोयल के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें क्या बीमारी थी और एंजियोग्राफ्री में क्या निकला है यह बात पीजीआई के निदेशक ही सही तरह से बता सकते हैं। 

गौरतलब है कि भाजपा विधायक की हत्या के मामले में जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को कल बांदा जिला जेल में दिल का दौरा पड़ा था। इस दौरान उनसे मुलाकात करने आई उनकी पत्नी को भी दिल का दौरा आ गया। विधायक के साथ उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों को लखनऊ रेफर किया गया था। करीब पांच सौ समर्थकों और सुरक्षा के खास इंतजाम के साथ मुख्तार अंसारी को लखनऊ पीजीआई ले जाया गया था। कार्डियक एक्सपर्ट डॉ. पी.के. गोयल उनका इलाज कर रहे हैं। आज सुबह पीजीआई में भर्ती विधायक मुख्तार अंसारी की एंजियोग्राफ्री कराई गई, जिसमें कोई ब्लॉकेज नहीं मिला जिसके बाद उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

कल आज और कल
Posted on 24th Feb 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india