लखनऊ, 29 जुलाई, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश में आज बार काउंसिल द्वारा हड़ताल के आह्वान में पूरे राज्य से लगभग साढ़े तीन लाख वकील शामिल हो सकते हैं। इस दौरान पूरी तरह से वकील कलम बंद हड़ताल करेंगे और न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
गौरतलब है इस हड़ताल के जरिए बीते दिनों हुईं वकीलों की हत्याओं का विरोध किया जाएगा। हालांकि इसके अलावा भी कई मांगें रखी जानी हैं। इसमें वकीलों की सुरक्षा के साथ ही पीड़ित परिजनों को मुआवजे की मांग भी शामिल रहेंगी। वहीं वकील पर्याप्त बजट न मिलने से नाराज चल रहे हैं। इस बड़ी हड़ताल में तहसील से लोकर हाईकोर्ट तक के वकील हिस्सा लेंगे।
No comments found. Be a first comment here!