मनोहर लाल खट्टर आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

By Shobhna Jain | Posted on 27th Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर, (वीएनआई) हरियाणा में आज बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की नई सरकार बनने जा रही सरकार में मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

एक जानकारी के मुताबिक दोपहर 2:15 बजे चंडीगढ़ स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में मनोहर लाल खट्टर लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें। वहीं इस बार उपमुख्यमंत्री की कुर्सी जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला के हाथों में होगी। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि मनोहर लाल खट्टर को बीते शनिवार को आम सहमति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 31st May 2022
रोहित शर्मा
Posted on 13th Nov 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india