ममता बनर्जी ने कहा पं. बंगाल सबसे कम भ्रष्ट प्रदेश

By Shobhna Jain | Posted on 9th Dec 2019 | राजनीति
altimg

कोलकाता, 09 दिसंबर, (वीएनआई) अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल देश के सबसे कम भ्रष्ट राज्यों में से एक है। गौरतलब है संयुक्त राष्ट्र ने 9 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए निर्धारित किया था।

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने 'भारत भ्रष्टाचार सर्वेक्षण 2019' का हवाला देते हुए ट्वीट कर लिखा, आज अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया एंड लोकल सर्कल, द्वारा किए गए भारत भ्रष्टाचार सर्वेक्षण 2019 के अनुसार, पश्चिम बंगाल भारत के सबसे कम भ्रष्ट राज्यों में से एक है। सभी को मेरी शुभकामनाएं।'

गौरतलब है ये सर्वेक्षण ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया एंड लोकल सर्कल की ओर से 20 राज्यों में किया गया है। इस सर्वे में 248 जिले के 1 लाख 90 हजार लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इसमें पता चला है कि बीते 12 महीनों में 51 फीसदी भारतीयों ने रिश्वत दी है। सर्वे के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा और ओडिशा के लोगों ने भ्रष्टाचार के सबसे कम मामले बताए। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india