राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, दिनभर मौसम रहेगा साफ़

By Shobhna Jain | Posted on 18th Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा रहा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 87 प्रतिशत और दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 15th Dec 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india