ममता बनर्जी ने प्रदेश में बंद का किया विरोध, लेफ्ट पर जमकर बरसीं

By Shobhna Jain | Posted on 8th Jan 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 08 जनवरी, (वीएनआई) देशभर के कर्मचारी संगठन आज से दो दिन की हड़ताल को तमाम लेफ्ट पार्टियों ने समर्थन किया है और अपने संगठनों से इस हड़ताल में शामिल होने के लिए कहा है। वहीं पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हड़ताल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस हड़ताल का समर्थन नहीं करती हैं और राज्य में हड़ताल से निपटने के लिए सरकार ने पुख्ता योजना बनाई है।उन्होंने लेफ्ट पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 34 सालों में लेफ्ट पार्टियों की हड़ताल की राजनीति की वजह से लोगों को काफी नुकसान हुआ है और प्रदेश का विकास ठप हो गया था। ममता ने कहा कि आम लोगों को इस हड़ताल की वजह से किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए उन्होंने पुख्ता इंतजाम किए हैं। हम प्रदेश में बंद का समर्थन नहीं करते हैं, प्रदेश में कोई बंद नहीं होगा। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 20th Oct 2020

Today in history
Posted on 21st Mar 2022
Today in history : The Jazz Singer
Posted on 6th Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india