ममता बनर्जी ने कहा नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला

By Shobhna Jain | Posted on 25th Oct 2017 | राजनीति
altimg

कोलकाता, 25 अक्टूबर (वीएनआई)| नोटबंदी को देश का 'सबसे बड़ा घोटाला' बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि तृणमूल कांग्रेस आठ नवंबर को इसके विरोध में 'काला दिवस' मनाएगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट को अमान्य घोषित कर दिया था। तृणमूल कांग्रेस नेता ने नोटबंदी की जांच कराने की अपनी मांग दोहराई। ममता ने कहा, नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इसकी जांच करने की जरूरत है कि ऐसा क्यों किया गया था। हमारी पार्टी के नेता सभी और प्रत्येक ब्लॉक में आठ नवंबर को अपराह्न् दो से तीन बजे के बीच 'काला दिवस' मनाएंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं से छोटे और आकर्षक नारे के साथ नोटबंदी का विरोध करने के लिए कहा।

बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी पर उनकी शंका सच साबित हुई और इसे लागू करने के कुछ ही घंटों के बाद जो उन्होंने कहा था अब उसे ही सभी प्रख्यात अर्थशास्त्री स्वीकार रहे हैं। अधिकतर राष्ट्रीय मीडिया पर नियंत्रण स्थापित करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भारत में मीडिया सरकार की उस तरह आलोचना नहीं कर सकता जैसा अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ होता है। उन्होंने कहा, "अमेरिका में मीडिया जैसे ट्रंप का विरोध कर रहा है, ऐसा यहां मीडिया नहीं कर सकता। दिल्ली की ओर देखिए। वे लोग एक-दो मीडिया को छोड़कर पूरी मीडिया पर नियंत्रण स्थापित कर रहे हैं। कोई भी उनकी आलोचना नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, अगर कोई भी ऐस करता है तो उसके पीछे सीबीआई, ईडी के अधिकारियों को लगा दिया जाता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 29th Apr 2019

altimg
today in history : Rajiv Gandhi

Posted on 20th Aug 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india