रामविलास पासवान के छोटे भाई और सांसद रामचंद्र का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 21 जुलाई, (वीएनआई) लोक जनशक्ति पार्टी के लोकसभा सांसद और रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान का आज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया है। 

बिहार के समस्तीपुर से लोकसभा सांसद रामचंद्र पासवान की स्थिति कई दिनों से नाजुक थी। लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर राम मनोहर लोहिया अस्पताल से उनके दिल्ली आवास राजेन्द्र प्रसाद रोड ले जाया जाएगा। जिसके बाद कल पटना में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामचंद्र पासवान के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया।

गौरतलब है रामचंद्र पासवान ने 11 जुलाई को दिल्ली स्थित आवास पर रात में सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद ही उन्हें दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बीते कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 21st Dec 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india