लालू का बीजेपी पर कटाक्ष, 'कहां है विकासवा, कोई ढूंढ कर लाओ रे'

By Shobhna Jain | Posted on 7th Dec 2017 | राजनीति
altimg

पटना, 7 दिसंबर (वीएनआई)| राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आज भाजपा के गुजरात 'विकास मॉडल' को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई तो विकास को ढूंढ़ कर ले आओ। 

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाजपा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, कहां है विकासवा। कोई ढूंढ कर लाओ रे। एक अन्य ट्वीट में राजद नेता ने गुजरात चुनाव की चर्चा करते हुए लिखा, "बिहार चुनाव में ई लोग 'गाय' और 'पाकिस्तान' को खोज कर लाए थे और अब गुजरात में 800-900 साल पहले गड़े मुर्दो को। मतलब हालात वही है और हाल भी वही होने वाला है।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को तत्कालीन राजद, कांग्रेस और जनता दल (युनाईटेड) के महागठबंधन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। यह दीगर बात है कि कुछ महीने बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर राज्य में एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 13th Feb 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india