यशस्वी जायसवाल ने जड़ा तूफानी शतक, तीसरे दिन भारत की मजबूत बढ़त

By Shobhna Jain | Posted on 17th Feb 2024 | खेल
altimg

राजकोट, 17 फरवरी, (वीएनआई) भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपने बल्ले से कमाल करते हुए अपना तीसरा शतक जड़ दिया, जिसकी बदौलत भारत ने तीसरे टेस्ट में मजबूत बढ़त हांसिल कर ली है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट पर 196 रन बनाए। 

राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में भारत के लिए दूसरी पारी में जायसवाल ने 122 गेंदों का सामना करते हुए टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा है। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 गगनचुम्बी छक्के लगाये। इससे पहले जायसवाल ने दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाया था। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा का जल्दी विकेट गिर जाने के बाद गिल और जायसवाल ने अच्छी रणनीति के तहत बल्लेबाजी की। दोनों के बीच शतकीय भागीदारी देखने को मिली। वहीं जायसवाल का शतक होने के बाद गिल भी पीछे नहीं थे और अपनी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालाँकि जायसवाल बाद में पीठ में दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनकी जगह रजत पाटीदार आए और बिना खाता खोले आउट हो गए। कुलदीप यादव को नाईट वॉचमैन के रूप में बुलाया गया। भारत के लिए दूसरी पारी में गिल 65 और कुलदीप यादव 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम ने अब कुल 322 रनों की बढ़त हांसिल कर ली है। रूट और हार्टली ने दूसरी पारी में 1-1 विकेट झटका है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 17th Apr 2025
Today in History
Posted on 15th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
नींद

Posted on 17th Jan 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india