मिजोरम के नए मुख्यमंत्री के रूप में लालदुहोमा 8 दिसंबर को लेंगे शपथ

By Shobhna Jain | Posted on 5th Dec 2023 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 05 दिसंबर, (वीएनआई) पांच राज्यों सहित मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में लालदुहोमा की जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 40 में से 27 सीटों पर जीत हांसिल कर सत्ता प्राप्त कर ली है। मिजोरम के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री लालदुहोमा का शपथ ग्रहण समारोह 8 दिसंबर को होगा। 

इससे पहले जेपीएम नेता और मुख्यमंत्री पद के दावेदार लालदुहोमा के घर आज रात 8 बजे विधायक दल की बैठक होगी। गौरतलब है लालदुहोमा इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी इंचार्ज और कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीटों पर सिमट गई। भाजपा को 2 सीटें मिली, जबकि कांग्रेस सिर्फ 1 सीट जीतने सफल रही।

गौरतलब है जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी शुरुआत में छह क्षेत्रीय दलों का गठबंधन था। जिसमें मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी, जोरम एक्सोडस मूवमेंट, जोरम डिसेंट्रलाइजेशन फ्रंट, जोरम रिफॉर्मेशन फ्रंट और मिजोरम पीपुल्स पार्टी शामिल थीं। 2018 में जेपीएम ने इसी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था और आठ सीटें जीतीं। ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट को बतौर पार्टी आधिकारिक तौर पर जुलाई 2019 में रजिस्टर्ड किया गया। सबसे बड़ी संस्थापक पार्टी मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस 2019 में इस गठबंधन से बाहर हो गई। इसके बाद बाकी बची पांच पार्टियां एक में शामिल हो गईं, जिसे जेपीएम नाम दिया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india