अरविन्द केजरीवाल का धरना चौथे दिन भी जारी

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jun 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 14 जून (वीएनआई)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के तीन मंत्रियों का उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना आज चौथे दिन भी जारी है। 

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की भूख हड़ताल का आज दूसरा है जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की भूख हड़ताल का एक दिन पूरा हो गया है। वहीं, आज सुबह दोनों मंत्रियों की स्वास्थ्य जांच हुई। दोनों का स्वास्थ्य सामान्य है। केजरीवाल, सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय उपराज्यपाल अनिल बैजल के आधिकारिक निवास व कार्यालय राज निवास में सोमवार शाम से धरना दे रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह और उनके सहयोगी बैजल के कार्यालय से तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांगें नहीं पूरी की जाती। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
उपदेश

Posted on 16th Jan 2016

Today in history
Posted on 4th Nov 2020
Today in history
Posted on 9th Sep 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india