भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को किया तलब

By Shobhna Jain | Posted on 15th Feb 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 15 फरवरी, (वीएनआई) भारतीय जनता पार्टी ने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को समन जारी किया है। 

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विरोधियों को तीखे जवाब देने वाले गिरिराज सिंह को तलब किया है। हाल ही में गिरिराज सिंह ने एक के बाद एक दो विवादित बयान दिए थे जिसको लेकर उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक रैली के दौरान उन्होंने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री बताया था। वहीं शाहीन में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ भी एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यह पूरा का पूरा सुसाइड बॉम्बर का जत्था बन गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 24th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india