बगदाद, 22 मार्च, (वीएनआई) इराक के मोसुल शहर में टिगरिस नदी में नौका डूबने से कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई। नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे जो कुर्द नववर्ष मना रहे थे। नवरोज कुर्द नववर्ष और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।
नागरिक सुरक्षा के प्रमुख कर्नल हुसाम खलील ने बताया कि घटना बीते बृहस्पतिवार को तब हुई हुई जब बड़ी संख्या में लोग नवरोज मनाने के लिये बाहर निकले थे। खलील ने कहा तकनीकी समस्याओं की वजह से नौका पलटी। मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और सभी नववर्ष मनाने पास के एक टापू पर जा रहे थे। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बद्र ने कहा कि खोज अभियान अब भी जारी है।
No comments found. Be a first comment here!