जेपी नड्डा ने कहा एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेगा

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Aug 2020 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 23 अगस्त, (वीएनआई) बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनितिक दलों की जारी तैयारी के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेगा। 
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार प्रदेश की कार्यसमिती को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल युनाइटेड और लोक जनशक्ति एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और चुनाव में जीत दर्ज करेगी। हमे ना सिर्फ भाजपा को बल्कि अपने सहयोगी दलों में भी मूल्यों को जोड़ना है। नड्डा ने कहा कि हमारे सामने कोविड-19 की चुनौती, बाढ़ की चुनौती है। हमे इन चुनौतियों के बीच यह चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को भाजपा और एनडीए से आशा है, उन्हें लगता है कि हम बिहार की तस्वीर को बदल सकते हैं। मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमने यह बदलाव किया है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india