जीतन राम मांझी ने राजग से तोड़ा नाता

By Shobhna Jain | Posted on 28th Feb 2018 | राजनीति
altimg

पटना, 28 फरवरी (वीएनआई)| भाजपा नेतृत्व वाले राजग से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा-सेकुलर ने आज अलग होने का ऐलान करते हुए कहा कि वह महागठबंधन में शामिल होने जा रहा है। 

पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया, हम राजग से अलग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेकुलर राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठंबधन में शामिल हो रहा है। रिजवान ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री व हम (सेक्यूलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। वे हमारे महागठंबधन में शामिल होने की औपचारिक घोषणा करेंगे।"

मांझी 2015 में जनता दल-युनाइटेड से अलग हो गए थे। उसी साल उन्होंने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेकुलर का गठन किया और 2015 में बिहार विधनासभा चुनाव होने से पहले राजग के साथ गठबंधन किया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Quote of the Day-Torch
Posted on 10th Nov 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india