हिमंत बिस्वा ने एनआरसी सूची पर उठाए सवाल

By Shobhna Jain | Posted on 31st Aug 2019 | राजनीति
altimg

दिसपुर, 31 अगस्त, (वीएनआई) असम में आज जारी हुई नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन अंतिम सूची को लेकर असम भाजपा के नेता हिमंत बिस्वा ने सवाल उठाये है।

असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 19 लाख से अधिक लोगों को बाहर रखने वाली इस अंतिम सूची को सही नहीं ठहराया है। उन्होंने कहा कि इससे अधिक अवैध प्रवासियों को बाहर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की लड़ाई किसी भी विदेशी व्यक्ति को बाहर करने से हैं। जो कि जारी रहेगा। वहीं हिमंत बिस्वा ने आगे कहा कि भाजपा और राज्य सरकार अब सीमावर्ती जिलों में एनआरसी के पुन: सत्यापन के लिए फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

गौरतलब है कि भाजपा दशकों से एनआरसी की वकालत करती रही है। वहीं असम एनआरसी की अंतिम लिस्ट में 19,06,657 लोगों सूची से बाहर हो गए हैं। इसमें कुल 3.11 करोड़ लोगों को शामिल किया गया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

हीरा और आदमी
Posted on 2nd Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india