हरियाणा मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 10 मंत्रियों ने ली शपथ

By Shobhna Jain | Posted on 14th Nov 2019 | राजनीति
altimg

चंडीगढ़, 14 नवंबर, (वीएनआई) हरियाणा में एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ जिसमें 6 कौबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया।

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाया। पहले मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा भाजपा के 8, जजपा के एक और एक निर्दलीय विधायक का नाम शामिल है। कैबिनेट मंत्री के रूप में भाजपा विधायक अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, जयप्रकाश, बनवारी लाल और निर्दलीय विधायक रंजीत सिंह ने शपथ लिया। वहीं, जजपा के अनूप धानक, हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह, कमलेश ढांडा और ओमप्रकाश यादव ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। 

गौरतलब है पिछले चुनावों की तरह इस बार बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकी और जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार का गठन करना पड़ा। मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री बनें।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india