हर्षवर्धन ने कहा देश सबसे खराब स्थिति के लिए भी तैयार

By Shobhna Jain | Posted on 9th May 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 09 मई, (वीएनआई) देश में लगातार बढ़ते कोरोना संकट के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा देश सबसे खराब स्थिति के लिए भी तैयार है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उत्तर-पूर्वी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्‍होंने कहा कि हम अपने देश में कई अन्य विकसित देशों की तरह बहुत खराब स्थिति का अनुमान नहीं लगा रहे हैं, लेकिन फिर भी हमने पूरे देश को सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार किया है। उन्होंने कहा कि, देश में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर लगभग 3.3% बनी हुई है जो कि पूरी दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में शामिल है। उन्होंने बताया कि भारत में इस वायरस से उपचार के बाद ठीक होने की दर 29.9% तक बढ़ गई है। ये बहुत अच्छे संकेत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन में, कोविड-19 का डबलिंग रेट लगभग 11 दिन का रहा है। वहीं, अगर पिछले सात दिनों की बात करें तो डबलिंग रेट 9.9 दिन हो जाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने ने इन नतीजों को अच्छा बताया है।

गौरतलब है कि, पिछले 24 घंटों में इस वायरस के कारण 95 लोगों की मौत हुई है और 3,320 नए मामले सामने आए है। देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 59,662 हो गई है। इसमें 39,834 सक्रिय मामले, वहीं 17,847 लोग ठीक हो चुके हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india