गांधीनगर, 12 मार्च, (वीएनआई) गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आज गांधीनगर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
हार्दिक पटेल गांधी नगर में कांग्रेस की रैली के दौरान आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा गुजरात कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद थे। गौरतलब है हार्दिक पटेल कांग्रेस के टिकट पर गुजरात से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। पटेल ने हाल ही में अपने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी। हार्दिक ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दी थी। वह पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हैं।
No comments found. Be a first comment here!