कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के काफिले पर हमला

By Shobhna Jain | Posted on 14th May 2019 | राजनीति
altimg

रायबरेली, 14 मई, (वीएनआई) उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की परंपरागत रायबरेली लोकसभा सीट हमेशा चर्चा में रहती है। वहीं आज सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर कथित रूप से जानलेवा हमले के बाद राजनीति अब गरमा गई है। 

गौरतलब है आदिति सिंह रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही वोटिंग में अपने समर्थकों के साथ गई थीं। अवधेश सिंह, सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह के भाई हैं और उनके ऊपर ही अदिति सिंह पर हमला करवाने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि पीछा कर रही गाड़ी से कुछ लोगों ने अदिति सिंह पर जानलेवा हमला किया। इस घटना में अदिति सिंह घायल हो गई हैं। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 17th Sep 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india