बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने जारी की 243 सीटों पर संयुक्त प्रत्याशियों की लिस्ट

By Shobhna Jain | Posted on 15th Oct 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर, (वीएनआई) इस माह के अंत तक बिहार में होने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए महागठबंधन ने 243 सीटों पर अपने संयुक्त प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है, साथ ही वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हुआ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के लिए नामांनक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बीच कांग्रेस ने आज शाम 49 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसके साथ ही आरजेडी ने महागठबंधन की सभी 243 सीटों के लिए प्रत्याशियों की संयुक्त सूची जारी कर दी। इसके अलावा लोकसभा उपचुनाव के लिए परवेश कुमार मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। गौरतलब है महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला के अनुसार लालू यादव की पार्टी आरजेडी को 144 सीट, कांग्रेस को 70, भाकपा (माले) को 19, भाकपा को 6, सीपीएम को 4 सीटें मिली हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 22nd Feb 2017

Today in history
Posted on 9th Jun 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india