पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती

By Shobhna Jain | Posted on 10th May 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 10 मई, (वीएनआई) देश में जारी कोरोना संकट के बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ। मनमोहन सिंह की सीने में दर्द की शिकयत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एक जानकारी के अनुसार 87 वर्षीय मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद  9 बजे के आसपास अस्पताल ले जाया गया। उन्हें कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। गौरलतब है कि पूर्व वित्तमंत्री मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमन्त्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका कार्यकाल साल 2005 से 2014 तक रहा। वहीँ मनमोहन सिंह कोरोना संकट में कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित सुझाव टीम के अध्यक्ष भी हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india