दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान भाजपा में शामिल

By Shobhna Jain | Posted on 11th May 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 11 मई, (वीएनआई) दिल्ली के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान आज भाजपा में शामिल हो गए। राजकुमार चौहान को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मनोज तिवारी ने  मिठाई खिलाकर भाजपा में स्वागत किया। 

राजकुमार चौहान ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि कांग्रेस में अब कुछ बचा नहीं है और भाजपा ही एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। इतना ही नहीं दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी याददाश्त कमजोर हो गई हैं, वे हमेशा चीजों को भूल जाती हैं।

गौरतलब है राजकुमार चौहान ने कांग्रेस से उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान टिकट ना मिलने के चलते कांग्रेस से खफा बताए जा रहे थे। कांग्रेस ने इस सीट से राजेश लिलोठिया को टिकट दिया। जिसके बाद राजकुमार चौहान के समर्थकों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

परिंदे
Posted on 20th Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india