पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 29th Jan 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 29 जनवरी, (वीएनआई) देश के पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का आज 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आज सुबह सात बजे जॉर्ज फर्नांडिस ने आखिरी सांस ली। फर्नांडिस अल्जाइमर नाम की बीमारी से परेशान थे। फर्नांडिस की तबीयत काफी समय से खराब थी। जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म 3 जून 1930 को मैंगलोर में हुआ था। वह वाजपेयी सरकार के दौरान देश के रक्षामंत्री थे। उन्होंने अटल सरकार में रहते हुए साल 2001 से 2004 तक रक्षा मंत्रालय की अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी। प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्ज फर्नांडिस ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'जॉर्ज साहब ने देश के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया। वे निडर, बेबाक और दूरदर्शी नेता थे, उन्होंने हमारे देश के लिए अहम योगदान दिया है। वह गरीबों और हाशिए पर रहे लोगों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी आवाजों में से एक थे। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india