अकाली दल के विधायक अजीत सिंह कोहाड़ का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 5th Feb 2018 | राजनीति
altimg

चंडीगढ़, 5 फरवरी (वीएनआई)| पंजाब के जालंधर में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह कोहाड़ का 78 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। वह जालंधर जिले के शाहकोट विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक थे।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, कोहाड़ ने रात का खाना खाने के बाद बैचेनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ से लगभग 155 किलोमीटर दूर जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 2007-2012 के दौरान राज्य में अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार में परिवहन मंत्री थे। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बावजूद कोहर शाहकोट सीट से चुनाव जीते थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

JP Nadda targeted opposition
Posted on 31st Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india