वित्त मंत्री ने बजट 2019 में महिलाओं के लिए ये घोषणाएं की

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई द‍िल्‍ली, 05 जुलाई, (वीएनआई) देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2019 में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं के विकास और देश की अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी का जिक्र किया। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार महिलाओं की स्थिति सुधारने पर जोर दे रही हैं। महिलाओं के लिए घोषणा करने से पहले निर्मला सीतारमण ने 'नारी तू नारायणी' नारा देते हुए कहा कि इस सरकार का मानना ​​है कि हम अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी के साथ प्रगति कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा दिया है। मुद्र योजना के तहत महिलाओं को सस्ता लोन देने का एलान किया गया है। महिला उद्यमियों को अब एक लाख तक का लोन दिया जाएगा। साथ ही जन धन खाते वाले प्रत्येक सत्यापित महिला एसएचजी सदस्य, 5000 रुपये के ओवरड्राफ्ट की अनुमति दी गई है। साथ ही कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक स्वावलंबी बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

विचार
Posted on 2nd Jul 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india