चुनाव आयोग ने विवादित नारे पर अनुराग ठाकुर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

By Shobhna Jain | Posted on 28th Jan 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 28 जनवरी, (वीएनआई)  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा एक चुनावी रैली में 'देश के गद्दारों को गोली मारो' नारा लगवाने को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। 

सूत्रों के अनुसार अनुराग ठाकुर के इस विवादित नारे पर अब चुनाव आयोग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को नोटिस भेजा है। आयोग ने इस मामले में 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में अनुराग ठाकुर ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच से विवादित नारे लगवाए। जिसके बाद दिल्ली की सियासत गरमाने लगी है, वहीं अब इस विवादित नारेबाजी को लेकर अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india