आर्थिक सर्वे 2019-20 में जीडीपी के 7 फीसदी रहने का अनुमान

By Shobhna Jain | Posted on 4th Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 04 जुलाई, (वीएनआई) केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट से पहले आज संसद के दोनों सदन राज्यसभा और लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया। जिसमे जीडीपी सात फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।

मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन द्वारा तैयार आर्थिक सर्वेक्षण में, साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत को 8 फीसदी की जीडीपी विकास दर को बनाए रखने की आवश्यकता होगी। वहीं वित्तवर्ष 2019 के दौरान सामान्य वित्तीय घाटा 5.8 फीसदी रहने का अनुमान है। वित्तवर्ष 2018 के दौरान 6.4 फीसदी था। गौरतलब है केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आर्थिक सर्वे पेश किया है। अब ससंद में शुक्रवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश होगा।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india