दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आज हुए 52 वर्ष के

By Shobhna Jain | Posted on 16th Aug 2020 | राजनीति
altimg
नई दिल्‍ली, 16 अगस्त, (वीएनआई) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं उनके जन्मदिन पर राजनेता से लेकर तमाम लोग सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
 
इससे पहले बीते शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी से अपील है कि मेरे घर बंधाई देने मत आइए, लेकिन गिफ्ट में आप ऑक्सी मीटर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने गांव में अपने इलाके में ऑक्सीजन केंद्र शुरू कीजिए।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india