कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार की बहुमत परीक्षा आज

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jul 2019 | राजनीति
altimg

बेंगलुरु, 22 जुलाई, (वीएनआई) कर्नाटक में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के लिए आज का दिन परीक्षा की घड़ी माना जा रहा है। 

कर्नाटक विधानसभा में आज विश्वासमत पर वोटिंग होने की संभावना के बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की कोशिशों को एक बार फिर झटका लगता दिख रहा है। कुमारस्वामी ने बागी विधायकों से वापस लौटने की अपील की। लेकिन बागी विधायकों ने वापस आने की संभावना को खारिज किया है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने भरोसा जताया है कि आज कुमारस्वामी सरकार का आखिरी दिन होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल समय हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Judicial custody -Umar khaild
Posted on 25th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india