ममता बनर्जी ने कहा 2019 के लोकसभा चुनाव में देश क्रांति देखेगा

By Shobhna Jain | Posted on 18th Sep 2018 | राजनीति
altimg

जर्मनी, 18 सितम्बर, (वीएनआई) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने जर्मनी दौरे पर बीते सोमवार को कहा कि देश 2019 के लोकसभा चुनावों में 'क्रांति' देखेगा और लोग भाजपा को पराजित करेंगे। 

जर्मनी में ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने महज 31 फीसद वोट हासिल कर 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था लेकिन इस बीजेपी इसे दोहरा नहीं सकती है। उन्होंने दोहराया कि 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' अगले चुनाव में उनका नारा होगा और यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज पर जनादेश होगा। उन्होंने कहा 'बीजेपी ने 2014 में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कोई भी भाजपा को वोट नहीं देगा और लोग उनके पक्ष में मतदान करेंगे जो मजबूत हैं। बता दें कि इस समय ममता बनर्जी जर्मनी के दौरे पर हैं।

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, 2019 में मजबूत दल केंद्र में सरकार बनायेंगे। कौन प्रधानमंत्री होगा- इसका फैसला बाद में किया जाएगा। देश 2019 में क्रांति देखेगा। महागठबंधन की बनाने की कोशिश कर रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि सभी भाजपा विरोधी दल साथ आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल देश में लोकतंत्र वापस लाने में सकारात्मक भूमिका निभायेगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 26th Mar 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india